देहरादून,12 अपै्रल (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स पाने की चाह में एक युवक ने सनसनीखेज और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी सूचना फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने और दहशत फैलाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी थाने के दरोगा धनीराम पुरोहित की ओर से शनिवार को यह केस दर्ज हुआ। जिसमें कहा कि शनिवार को एक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील अपलोड की गई थी। वीडियो में एक लड़की अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी दिख रही थी, जिसे कथित तौर पर एक चलती कार से बाहर फेंका गया था। पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे कार से फेंककर लड़के फरार हो गए। इंस्टाग्राम आईडी के नाम में उत्तराखंड जुड़ा था। आम जनता ने इसे राज्य की ही घटना मान लिया। इस अफवाह से लोगों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भारी रोष पनपने लगा। पुलिस ने जब मामले का संज्ञान लेकर जांच की तो सच कुछ और ही निकला। जांच में सामने आया कि यह वीडियो उत्तराखंड का है ही नहीं। आरोपी नेहरू कॉलोनी निवासी आरोपी यश वर्धन चौहान ने यह आपत्तिजनक वीडियो चलाया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, पुलिस कार्रवाई के डर में युवक ने वीडियो डिलीट भी कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

