रायपुर,12अप्रैल (आरएनएस)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए रायपुर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में फील्ड कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 24 अप्रैल तक जिले के सभी जनगणना चार्जों में आयोजित किया जा रहा है।जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आधुनिक एवं व्यावहारिक तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण को सरल और प्रभावी बनाने हेतु पीपीटी प्रस्तुतियों, लघु वीडियो एवं हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रह, नजरी नक्शा तथा मकान सूचीकरण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को फील्ड में जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।जनगणना के प्रथम चरण के समस्त कार्यों की मॉनिटरिंग सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत रायपुर में जिला जनगणना कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

