छत्तीसगढ़ के जशपुर में ऑपरेशन “आघात” के तहत ऐसी कार्रवाई हुई जिसने ड्रग तस्करों के पूरे नेटवर्क को हिला दिया, रायगढ़ से मिली पुख्ता मुखबिर सूचना के बाद शुरू हुआ पीछा पत्थलगांव में जाकर खत्म हुआ जहां जशपुर और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3CB-5298 को घेरकर 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को दबोच लिया, 12 अप्रैल 2026 को लैलूंगा पुलिस को इनपुट मिला था कि उड़ीसा के संबलपुर से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक कार लैलूंगा, शिवपुर, गाला होते हुए जशपुर की ओर बढ़ रही है और उसका अंतिम ठिकाना उत्तरप्रदेश है, सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने कार को ट्रेस कर पीछा शुरू किया और समानांतर जशपुर पुलिस को अलर्ट किया गया, पत्थलगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने दोपहर करीब 2 बजे पुरानी बस्ती के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर दी, तभी तेज रफ्तार संदिग्ध कार नजर आई जिसे रोकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने कार भगाने की कोशिश की, पुलिस ने तुरंत पीछा किया और इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई, मौके पर पहुंची टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया जिन्होंने पूछताछ में अपनी पहचान संजीव कुमार नट (30 वर्ष) निवासी गोविंद नगर थाना भरथना जिला इटावा उत्तरप्रदेश और विजय पंडित (28 वर्ष) निवासी बराउ थाना भगवानपुर जिला वैशाली बिहार वर्तमान पता लोनावाला पुणे महाराष्ट्र के रूप में बताई, पुलिस ने गवाहों के सामने कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक बोरियों में खाकी टेप से लिपटे 108 पैकेट बरामद हुए जिनमें कुल 112 किलो 770 ग्राम गांजा मिला जिसकी बाजार कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पूरा माल और करीब 2 लाख कीमत की कार जब्त कर ली गई, इस तरह कुल 56 लाख की जप्ती की गई, आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे यह गांजा संबलपुर उड़ीसा से खरीदकर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे, मामले में थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट की धारा 20(B)(2)(C) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा, आरक्षक आशीषन प्रभात टोप्पो, कमलेश्वर वर्मा, तुलसी रात्रे, देवसिंह एक्का, पदुम वर्मा सहित लैलूंगा पुलिस की अहम भूमिका रही, फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

