कबीरधाम जिले के स. लोहारा थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे लोगों की महफिल उस वक्त ताश के पत्तों की तरह बिखर गई जब पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पूरे खेल को खत्म कर दिया, 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर लोहारा पुलिस की टीम ने ग्राम जंगलपुर में अचानक रेड मारी जहां चार लोग ताश की गड्डी पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, पुलिस ने बिना मौका गंवाए सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके से 3200 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक अधजली मोमबत्ती बरामद की, पकड़े गए आरोपियों में टिकेश्वर गुप्ता (26 वर्ष) निवासी बिरोडा, बीरेन्द्र निर्मलकर (24 वर्ष) निवासी बिरोडा, डेरहा यादव उर्फ पप्पू यादव (25 वर्ष) निवासी बिरोडा और देवव्रत वर्मा (30 वर्ष) निवासी जंगलपुर शामिल हैं, पुलिस ने फड़ और आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री जब्त कर थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई, पुलिस लगातार जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और साफ चेतावनी दी गई है कि ऐसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई से कोई नहीं बचेगा, साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, क्योंकि कानून का खेल अब सख्त हो चुका है और इसमें कोई भी बाजीगर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

