धमतरी, 13 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नवीन खेलों से जोडऩे के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में पहली बार जिला स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता गंगरेल स्थित वाटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाडिय़ों एवं टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा सांसद द्वय रूपकुमारी चौधरी एवं भोजराज नाग तथा विधायक धमतरी ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम से सौजन्य भेंट की 7 इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे ।
सांसद द्वय एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाडिय़ों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं।
कलेक्टर मिश्रा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास एवं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
इस दौरान खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गंगरेल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने जिले में बीच वॉलीबॉल जैसे नए खेल के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह उत्पन्न किया है तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों की संभावनाओं को भी सुदृढ़ किया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

