नई दिल्ली ,03 जुलाई ,। देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूरोप की एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 फर्म से ग्राहकों के ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क को बदलने और मैनेज करने के लिए एआई-आधारित ऑपरेटिंग मॉडल स्थापित करने के लिए डील साइन की है और इसकी वैल्यू 1.14 अरब डॉलर है।
आईटी कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस समझौते की शुरुआती अवधि जुलाई से दिसंबर 2031 तक है और इसे और पांच साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी है। शुरुआती अवधि के दौरान इसकी अनुमानित कीमत 1.14 अरब डॉलर है।
फाइलिंग में कंपनी ने आगे कहा कि यह डील पूरी तरह से नया बिजनेस है और उम्मीद है कि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।
इस पार्टनरशिप के तहत, एचसीएल टेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके कस्टमर के ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क ऑपरेशन्स को आधुनिक बनाएगी और उसका प्रबंधन करेगी।
हाल के महीनों में कई पार्टनरशिप, अधिग्रहण और निवेश की घोषणाओं के बाद, यह डील एचसीएल टेक की एआई रणनीति में एक और अहम पड़ाव है।
जून में, कंपनी ने आईटी सेवाओं को एक साथ लाने और एआई-आधारित ऑपरेशनल बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के साथ लंबे समय का स्ट्रैटेजिक एग्रीमेंट किया।
कंपनी ने एआई-आधारित आरऐप्स का इस्तेमाल करके ऑटोनॉमस टेलीकॉम नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन को तेज करने के लिए नोकिया के साथ पार्टनरशिप की और एआई-पावर्ड टेलीकॉम सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन विकसित करने के लिए सर्कल्स और ग्रेस्काईज के साथ मिलकर काम किया।
इसके अलावा, एचसीएलटेक ने क्लाउड सॉफ्टवेयर ग्रुप से बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म जैस्परसॉफ्ट को खरीदने की प्रक्रिया पूरी की और सॉवरेन एआई स्टार्टअप सर्वम एआई के 234 मिलियन डॉलर के सीरीज बी फंडिंग राउंड में निवेश किया।
इस ऐलान के बाद एचसीएल के शेयर में तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) कंपनी का शेयर दोपहर 12 बजे 6.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,145.70 रुपए पर था। इससे पहले बीते एक साल में कंपनी का शेयर 30 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क चुका है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

