० समर कोचिंग व मोटिवेशनल कार्यक्रम, वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन,प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करेगा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ
धमतरी, 13 अप्रैल (आरएनएस)। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी द्वारा प्रथम बैठक साहू छात्रावास धमतरी में आहूत की गई । जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू ,हिरेंद्र साहू सचिव तहसील साहू समाज धमतरी ,संरक्षक दयालु राम साहू , नंदकिशोर साहू, कृष्णा राम साहू एवं अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, महासचिव मनोज कुमार साहू, सचिव भोजराम साहू,सहसचिव रवींद्र साहू ,कोषाध्यक्ष नीलकंठ बनपेला, उपाध्यक्ष गजानंद साहू, तुमन चंद साहू संगठन सचिव डॉ. मंजूषा साहू के कर कमलों से परिसर में स्थापित मां कर्मा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई ।
पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन पुष्पहार , गुलदस्ता प्रदान कर किया गया । पश्चात अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संयोजक डॉ .गणेश प्रसाद साहू द्वारा स्वागत भाषण प्रतिवेदन में अपने प्रकोष्ठ के कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी प्रकाश डालते हुए 10 से 12 बिंदु पर विशेष फोकस करते हुए ।संगठन को मजबूती प्रदान करने की बहुत ही बढिय़ा सुंदर विचार रखा गया ।प्रत्येक गांव ,परिक्षेत्र तहसील मैं कर्मचारी प्रकोष्ठ गठन करना एवं जिला स्तर में संगठन को मजबूती के साथ काम करने पर विशेष जोर देते हुए ,उपरोक्त बिंदुओं पर उपस्थित साथियों का विचार लिया गया ।पश्चात सर्व सम्मति से आने वाले समय में समरकोचिंग क्लास ,मोटिवेशनल शिविर, वृक्षारोपण ,ब्लड डोनेशन कैंप, सदस्यता अभियान, दानवीर भामाशाह जयंती, मनाने तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का विशेष निर्णय लिया गया
मुख्य अतिथि दयाराम साहू ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने में कर्मचारी प्रकोष्ठ योगदान दें। 10 साहू मिलकर 1 जरूरतमंद बच्चे को गोद लेकर उसे शिक्षित, संस्कारी और सक्षम बनाने की पहल समाज में आज भी अनेक ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यदि समाज के सक्षम लोग मिलकर थोड़ी-सी जिम्मेदारी उठाएं, तो इन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। इसी सोच के साथ 10 साहू मिलकर 1 जरूरतमंद बच्चे को गोद लेने की पहल एक प्रेरणादायक कदम है। यह विचार तुमनचंद साहू समाजसेवी एवं शिक्षाविद भैंसमुंडी द्वारा रखा गया। सभी उपस्थित समाज के बुद्धिजीवी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला धमतरी द्वारा इस पर विस्तृत कार्य योजना पर सहमति बनी।
बच्चों को अच्छी शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म और मार्गदर्शन मिलता रहे। जिससे वह आत्मनिर्भर बनें। इस बैठक का उद्देश्य केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चे को अच्छे संस्कार देना भी है। उसे नैतिक मूल्यों, अनुशासन, और समाज के प्रति जिम्मेदारी का ज्ञान कराया जाए , ताकि वह भविष्य में एक अच्छा नागरिक बन सके।
इस तरह की पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है। जब एक बच्चा सफल होता है, तो वह आगे चलकर अन्य बच्चों व समाज के लिए प्रेरणा बनता है।
अंतत:, यह प्रयास न केवल एक बच्चे का जीवन बदलता है, बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यदि हर समाज इस प्रकार की पहल करे, तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।सभी पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं सदस्यता अभियान के द्वारा आर्थिक सहयोग की अपील की गई ।*
इस अवसर पर समस्त तहसील संयोजक गण तहसील प्रभारी ,एवं जिला पदाधिकारियो के साथ – साथ दयालु राम साहू, दयाराम साहू लक्ष्मी नारायण साहू नंदकिशोर साहू ,कृष्णा राम साहू , देवनाथ साहू ,डॉ.गणेश प्रसाद साहू ,गजानंद साहू ,भोज राम साहू, नीलकंठ बनपेला, चमन लाल साहू, डॉ मंजूषा साहू, पेमेश्वरी साहू , हुकुमचंद साहू ,रेशम साहू किशोर साहू ,वीरेंद्र साहू, मनोज कुमार साहू, कुंज राम साहू , विरेंद्र ,राम साहू, खिलेश्वर सोनबर ,कैलाश सोन,दिनेश कुमार साहू ,यशवंत साहू तीर्थराज साहू , पद्मिनी साहू ,वासुदेव सोनबेर, अनिल कुमार साहू, मेघराज साहू, बालकृष्ण साहू कुमार साहू,उत्तम साहू अशोक कुमार साहू तुमनचंद साहू, बी आर साहू ,केकती साहू ,तुलसीराम साहू, अहिल्या साहू ,द्वारिका प्रसाद साहू उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनोज कुमार साहू द्वारा एवं आभार प्रदर्शन भोजराम साहू सचिव द्वारा किया गया ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

