०मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस अफसर मेस का किया लोकार्पण
सुकमा,13 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पुलिस अधिकारियों को बेहतर आवासीय एवं भोजन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस लाइन सुकमा में पुलिस अफसर मेस का लोकार्पण किया। मेस लगभग 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह आधुनिक मेस पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और सुविधाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, वरिष्ठ पार्टी प्रतिनिधि धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू , जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष सुकमा हुंगाराम मरकाम अन्य जनप्रतिनिधि सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले उपस्थित थे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

