कोंडागांव,13 अप्रैल (आरएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम स्तरीय राजस्व पखवाड़ा के निर्धारित तिथि अनुसार शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न गांवों में आयोजित राजस्व शिविरों में ग्रामीणों से राजस्व प्रकरणों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण भी किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को मौके पर डिजिटल किसान किताब का वितरण भी किया जा रहा है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, ऋण पुस्तिका, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व प्रकरणों संबंधी आवेदन लिए जा रहे हैं और कई आवेदनों का मौके पर निराकरण भी किया जा रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

