राजनांदगांव 13 अप्रैल (आरएनएस) चिखली इलाके में शांति भंग करने की कोशिश भारी पड़ गई, मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल जब अशांति में बदलने लगा तो पुलिस ने बिना देर किए एक्शन मोड ऑन कर दिया और देखते ही देखते 4 बदमाशों को दबोचकर सीधे कोर्ट के कटघरे तक पहुंचा दिया, पूरा मामला 13 अप्रैल 2026 का है जब क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन की निगरानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान चिखली क्षेत्र में नारायण शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी रामनगर, हरीराम राजपूत उम्र 23 वर्ष मूल निवासी लखनऊ हाल कंचनबाग राजनांदगांव, बबलू उर्फ बल्ला साहू उम्र 21 वर्ष निवासी शिक्षक कॉलोनी चिखली और प्रशांत उर्फ प्रहलाद साहू उम्र 23 वर्ष निवासी शीतला क्षेत्र चिखली के द्वारा आपसी विवाद कर माहौल बिगाड़ने और अप्रिय घटना की आशंका पैदा करने की सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत काबू में लिया और चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की, इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया, इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा सहित टीम के अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई और मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके में शांति कायम रखी, पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि चिखली में अब किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

