कोंडागांव, 13 अप्रैल (आरएनएस)। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के वितरण हेतु तीन दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर 06 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, एन.सी.सी. मैदान के पास आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया और विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान 37 दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, 7 को कृत्रिम हाथ, 15 को कैलिपर्स, 29 को ट्रायसाइकिल, 17 को व्हीलचेयर, 1 सी.पी. व्हीलचेयर तथा 27 दिव्यांगजनों को बैसाखी वितरित की गई। इसके साथ ही 79 दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस दौरान भगवन महावीर संस्था का विशेष सहायोग रहा। दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

