जशपुर, 03 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जय बाला जी नाम की बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे बस सड़क पर पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कुनकुरी स्थित होली क्रॉस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

