भोपाल 13 अप्रैल (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में वार्ड क्र. 26 के बीलखेड़ा, सूरज नगर, सेवनिया गौड, श्रीराम कालोनी में विभिन्न कार्यों हेतु भूमिपूजन कर वार्डवासियों को जनसुविधा एवं विकास कार्यों की सौगात उपलब्ध कराई। निगम द्वारा लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से उपरोक्त क्षेत्रों में विभिन्न जनसुविधा एवं विकास कार्य कराये जायेंगे।
महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी के साथ सोमवार को वार्ड क्र. 26 के अंतर्गत ग्राम बीलखेड़ा में लगभग 32 लाख रुपये की लागत से शासकीय स्कूल की बाउंड्रीवॉल, कक्षों की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। इसके उपरांत महापौर राय व विधायक सबनानी ने लगभग 37 लाख रुपये की लागत से सूरज नगर माँ कल्याणीपुरम में होने वाली सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़क निर्माण हेतु भी भूमिपूजन किया। महापौर राय व विधायक सबनानी ने श्रीराम कालोनी सूरज नगर में 23 लाख रुपये की लागत से सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़क निर्माण तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल सेवनिया गौड में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से पैवर ब्लॉक लगाने, शौचालय निर्माण तथा वॉटर प्रूफिंग कार्य हेतु पृथक-पृथक स्थानों पर भूमिपूजन किए।
भूमिपूजन अवसरों पर जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, स्थानीय पार्षद राजमणी उईके के अलावा हेमन्त बडगैया, लीलेन्द्र मारण, जीवन मारण, बी.एल. जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासीगण मौजूद थे।

