दतिया।(आरएनएस)।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के आदेश के परिपालन में दतिया जिले में 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चार्ज स्तर पर चलने वाले प्रगणक एवं सुपरवाईजर के प्रशिक्षण की समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को संशोधित आदेशानुसार दायित्व सौंपे गए है।
संशोधित आदेशानुसार दतिया नगरीय एवं ग्रामीण एवं नगर पालिका परिषद हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी दतिया लोकेन्द्र सरल, तहसील बड़ौनी व नगर पंचायत बड़ौनी के लिए अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया लोकेन्द्र सिंह सरल, तहसील व नगर पंचायत भाण्ड़ेर के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रृति अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी भाण्ड़ेर सोनाली राजपूत, तहसील व नगर पंचायत इन्दरगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर संतोष तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा अशोक अवस्थी एवं तहसील सेवढ़ा व नगर पंचायत सेवढ़ा के लिए डिप्टी कलेक्टर संतोष तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा अशोक अवस्थी को दायित्व सौंपा गया है।

