3 मई को लखनऊ में होगी शिक्षकों की जुटान- उदयशंकर शुक्ल
बस्ती 13 अप्रैल (आरएनएस)। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आवाहन पर सोमवार को टेट के सवाल को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व प्रेस क्लब सभागार में शिक्षकों की बैठक हुई जिसमें परसुरामपुर ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र दूबे के स्वागत के साथ ही संघर्ष की रणनीति पर विचार किया गया। टेट के सवाल पर शिक्षक प्रेस क्लब से हाथों में मशाल, मोमबत्ती और तख्तिया लिये शास्त्री चौक होते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उप जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक मशाल जुलूस में शामिल हुये । श्री शुक्ल ने कहा कि टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर शिक्षकोंं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री आदि को पाती भेजी गई। इसके बावजूद अभी तक कोई रचनात्मक पहल नहीं हुआ। मशाल जुलूस के बाद 3 मई को लखनऊ मेंं आयोजित महारैली आयोजित किया गया है। उन्होने शिक्षकों का आवाहन किया कि अनिवार्य रूप से अपनी एकजुटता बनाये रखें जिससे टेट की समस्या का हल निकले।
अटेवाके अध्यक्ष का तौआब अली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष अजय वर्मा ,टीएससीटी के अध्यक्ष प्रमोद ओझा, जर्नादन शुल, इजहारूल हक, आनन्द दूबे, दीपक सिंह प्रेमी, अभय सिंह यादव, राजकुमार सिंह, राजीव पाण्डेय, अभिषेक उपाध्याय, दिवाकर सिंह, इन्द्रसेन मिश्र, स्कन्द मिश्र, चन्द्रभान चौरसिया, राजेश चौधरी, शैल शुक्ल, रीता शुक्ला आदि ने अपने सम्बोधन में कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलेगी।
यह जानकारी देते हुये प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि मशाल जुलूस में अनीता चन्द्रा, सुनीता चौधरी, शालिनी उपाध्याय, ओम प्रकाश पाण्डेय, भीमशंकर मिश्र, रविशंकर मिश्र, विनोद यादव, रजनीश मिश्र, रामपाल चौधरी, मारूफ अहमद, सतीश शंकर शुक्ल, रविन्द्रनाथ, सुनील पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, मो. सलाम, विकास पाण्डेय, लालेन्द्र कुमार, सुखराज गुप्ता, वैभव कन्नौजिया, चन्द्रिका सिंह के साथ ही बड़ी संख्या मेंं शिक्षक शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

