चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 2 जुलाई (आरएनएस)। मो. बशर के शानदार ( 78 रन, 78 गेंद, 10 चौके व 0.4 – 0 – 5 – 1 ) के बदौलत दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने चौधरी अमरनाथ सिंह स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में प्रयाग क्रिकेट क्लब को 34 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
गुरुवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 35 ओवर में 200 रन ( मो. बशर 78, मो. हम्माद 38, मो. हमदान 32 रन, अंश सिंह 2/30, मो. अक़दास अली 2/31, अर्नव अग्रवाल 1/24, आयुष्मान वर्मा 1/25 ) पर बनाए। जवाब में प्रयाग क्रिकेट क्लब ने 34.4 ओवर में 166 रन ( अंश सिंह 41, शादान अब्बास रिजवी 40, नैतिक शुक्ला 19 रन, सुफियान सिद्दीकी 2/22, मो. बशर 1/05, अभय गौतम 1/17 ) ही बना सकी। मैच में धीरज अवस्थी व नितिन मिश्र ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

