अब पंचायतें खुद तय करेंगी कि गांव का विकास कार्य, बढी मजदूरी-अभिषेक कुमार
बस्ती 2 जुलाई (आरएनएस)। साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने गुरूवार को कोडऱा गांव में श्रम दान के साथ ‘वीबी जी राम जीÓ योजना की शुरूआत किया। उन्होने जीरामजी श्रमिकों के साथ कार्य करने के साथ ही बताया कि जाब कार्ड धारकों को मनरेगा के स्थान पर अब जीराम जी योजना के तहत पहले से अधिक दिन कार्य करने का अवसर मिलेगा।
उन्होने बताया कि अब ग्रामीण मजदूरों को 100 की जगह साल में 125 दिन काम की गारंटी मिलेगी। न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर प्रतिदिन 300 रुपये कर दिया गया है। पंचायतें खुद तय करेंगी कि गांव में तालाब, स्कूल, सड़क, और नाली जैसे कौन से काम कराने हैं। काम में धांधली रोकने के लिए ऑनलाइन सिस्टम, जीपीएस और मोबाइल ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया जायेगा। इससे श्रमिकों को काफी लाभ होगा।इस मौके पर सचिव अशोक कुमार, तत्कालीन ग्राम प्रधान शशि कला के साथ ही श्रमिक राम भेज, रितिक चौधरी, मुन्नू, कल्पा, शकुंतला, अमरजीत, राम शब्द, कन्हैयालाल, आशा देवी आदि ने योगदान दिया।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

