बस्ती 2 जुलाई (आरएनएस)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती के प्रवक्ता अलीउद्दीन का चयन भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद में आयोजित होने वाले कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण 13 से 17 जुलाई 2026 तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।प्रशिक्षण का उद्देश्य डायट एवं एससीईआरटी के प्रवक्ताओं के नेतृत्व कौशल, शैक्षणिक प्रबंधन, नवाचार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण दक्षताओं का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षिक नेतृत्व, संस्थागत क्षमता निर्माण, प्रभावी प्रबंधन, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आईआईएम अहमदाबाद के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों और नवीन अवधारणाओं का उपयोग जनपद में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जाएगा। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि आईआईएम अहमदाबाद जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करना डायट बस्ती के लिए गौरव का विषय है। प्रवक्ता अलीउद्दीन के प्रशिक्षण से संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का लाभ जनपद के शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

