राजनांदगांव 14 अप्रैल (आरएनएस) जिले के थाना घुमका क्षेत्र में एक सनसनीखेज छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला सामने आया जहां एक युवक ने हदें पार करते हुए पीड़िता का पीछा कर उसके घर तक पहुंचकर जबरदस्ती करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, घटना 30 मार्च 2026 की है जब पीड़िता अपने घर में मौजूद थी तभी आरोपी अजय दास मानिकपुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी भठली थाना साल्हेवारा जिला केसीजी, उसका पीछा करते हुए घर के बाहर पहुंच गया और “चल मेरे साथ” कहकर जबरदस्ती करने लगा, विरोध करने पर आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां दीं, पीड़िता के हाथ और बांह पकड़कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और मना करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली, डरी-सहमी पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और अगले ही दिन 31 मार्च को अपनी मां के साथ थाना घुमका पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, मामला महिला से जुड़ा और गंभीर होने के कारण तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगांव मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना घुमका पुलिस ने तेजी से आरोपी की तलाश शुरू की, मुखबिर और पतासाजी के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम भठली में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद 14 अप्रैल 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

