जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस ) सुरेरी क्षेत्र में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती क्षेत्र के भदखिन, भानपुर, सुरेरी नोनरा,पट्टीकीरतराय, करौंदी कला, समेत कई गांव में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जयंती के अवसर पर जुलूस निकाले गए, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोग डीजे की धुन पर ‘जय भीमÓ के गीतों पर नाचते-गाते हुए बाबा साहब के जयकारे लगाते नजर आए।जुलूस के दौरान लोगों ने बाबा साहब के झंडे हाथ में लेकर एक-दूसरे को नीला रंग लगाते हुए उत्साहपूर्वक पूरे मार्ग पर भाग लिया, जिससे माहौल पूरी तरह भीममय हो गया।इस दौरान लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

