लखनऊ 14 अप्रैल (आरएनएस )। थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जनसुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रभावी गश्त एवं सतर्क निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थी। रात्रि लगभग 10:30 बजे गोपाल खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो संदिग्ध अवस्था में रेलवे पटरी पर चल रहा था। संभावित खतरे को भांपते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर लाकर रोका, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना समय रहते टाली जा सकी।पूछताछ के दौरान पाया गया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा अपनी स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ था। पुलिस टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उससे संवाद स्थापित किया गया। काफी प्रयासों के उपरांत उस व्यक्ति द्वारा एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया।उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि व्यक्ति का नाम राम हरि पुत्र जगदीश, निवासी जटनगर, थाना शिवरोड, जनपद करौली (राजस्थान) है। यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि वह मानसिक रूप से बीमार है तथा लगभग 15 दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गया था, जिसकी तलाश उसके परिजन लगातार कर रहे थे।पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए संबंधित परिजनों को सूचना देकर थाना मोहनलालगंज बुलाया गया। इसके उपरांत उक्त व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लापता व्यक्ति को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने मोहनलालगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

