लखनऊ 14 अप्रैल (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैसाखी पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा सदर लखनऊ पहुंचकर दरबार साहिब के समक्ष माथा टेका और कड़ा प्रसाद की डेग का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि जिसके कर्म अच्छे होते हैं, वही वास्तव में बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त विषमता और विपन्नता को समाप्त करने के लिए गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को समानता और साहस का संदेश दिया था।गुरुद्वारा पहुंचने पर सरदार तेजिंदर सिंह विर्क तथा सरदार देवेन्द्र सिंह खालसा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में पूजा शुक्ला, पूजा शुक्ला भसीन, संतोष रावत, देवेन्द्र सिंह जीतू, नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, फखरूल हसन चांद, दीपक रंजन, संदीप सैनी, शकील नदवी, रंजीत चौधरी, पवन मनोचा, अमित सक्सेना, अभिषेक बाजपेयी, ज्योति यादव सहित देवेन्द्र सिंह खालसा, सुरेन्द्र सिंह फलौदिया, राजवीर सिंह बाठ, पलविन्दर सिंह, जगतार सिंह, गुरमीत सिंह, जसविन्दर सिंह, सरदार दयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह जार्गी, हरजत सिंह सिद्धू, हरचंद सिंह, ओकार सिंह, गुरचन सिंह, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेन्द्र सिंह गोलू, परमजीत सिंह लाली, महेन्द्र सिंह लक्की सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

