लेकर आना होगा अपना कलश
प्रयागराज 14 अप्रैल (आरएनएस)। अरैल घाट पर होने वाले हनुमंत कथा का किसी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। यह आयोजन पूर्ण रूप से सार्वजनिक है और सभी के लिए है और सभी को बैठने की सुविधा उपलब्ध है।
प्रयाग उत्थान समिति आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में जिन महिलाओं का मंगल कलश यात्रा में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है वो महिलाएं भी पीली साड़ी पहनकर अपना कलश लेकर मंगल कलश यात्रा में शामिल हो सकती है। यह जानकारी समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने दिया है।
उन्होंने बताया कि मंगल कलश यात्रा 20 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान से उठेगी और 21 ,22 ,और 23 अप्रैल को अरैल घाट पर हनुमंत कथा का आयोजन होगा। जिसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है जो पूर्ण रूप से सार्वजनिक है और सभी के लिए है और सभी को बैठने की सुविधा उपलब्ध है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

