प्रयागराज 14 अप्रैल (आरएनएस)। एस.सी./एस.टी. कल्याण संघ द्वारा 14 अप्रैल को श्रुति सभागार में बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश जयंत, सचिव मंजू सिंह, मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह सचान, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एन.के. गौतम, विशेष अतिथि डॉ. एम. रवि कुमार विजेंदेला, मुख्य वक्ता एवं नेशनल जनमत के संपादक नीरज पटेल, एडीजे गुनेन्द्र प्रकाश, एडीजे रायबरेली पल्लवी प्रकाश, आईएएस रिंकू सिंह राही सहित अरविंद कुमार, ब्रजमोहन सिंह, मनोज कुमार वर्मा, मंजू लता राव, अमर नाथ, पवन सम्राट, राम दुलार, मोती लाल, सुनील कुमार, ललित कुमार मोघा, सविता वर्मा, सुखलेस कुमारी, वीर बहादुर बौद्ध, नवरत्न सिंह, भूपेंद्र विक्रम सिंह, राम लखन, राज कुमार, सीमा जी, लता सचान, धर्मेश कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. राम नवल, एस.के. पदम्, डॉ. अरुणा भारती समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सभी वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर जातिवाद, छुआछूत और असमानता को खत्म कर संवैधानिक अधिकारों के जरिए दलितों, महिलाओं और पिछड़ों को समानता, शिक्षा और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि हिंदू कोड बिल के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, तलाक और गोद लेने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम में आठ से अठारह वर्ष तक के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति ने सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पीजीआई के मुख्य गेट पर भीम भोजन दान (भंडारा) का भी आयोजन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

