प्रयागराज 14 अप्रैल (आरएनएस)। उच्च न्यायालय प्रयागराज के सामने स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर उनकी 135 वीं जयंती पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस प्रयागराज प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में मनायी गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शहर उत्तरी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 ईस्वी को पवित्र भूमि मध्य प्रदेश के महू में हुआ। इनका जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है, इनके विचार हमें ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो।
पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रयागराज प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि बाबा साहब केवल दलित समाज के ही नेता नहीं थे वे तो सर्वसमाज के उत्थान के लिए सदैव कार्य किया। बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर देश के दबे कुचले लोगों के जीवन में खुशहाली पैदा किया। 31 मार्च 1990 में उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनकी जयंती सामाजिक न्याय और दबे-कुचले वर्ग के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद कराती है।
इस जयंती के अवसर पर प्रमुख रूप से अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन, सुभाष चंद्र पाण्डेय, विनय पाण्डेय, मोहम्मद इरफान, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश राकेश, विष्णु कांत पाण्डेय, अजेंद्र गौड़, चंद्र विशाल, इरशाद उल्ला, सौरभ चौधरी, राम लखन यादव, डी एन शर्मा उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

