प्रयागराज में प्रतिदिन 20 आग लगने की घटनाएं दर्ज
भीषण गर्मी की चेतावनी, एक्शन में अग्नि शमन विभाग
प्रयागराज 14 अप्रैल (आरएनएस)। मौसम विभाग की तरफ से तापमान में बढ़ोत्तरी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। गर्मी के दिनों में आमतौर पर आग लगने की घटनाओं में हर साल मामले सामने आने को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने इससे निपटने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रयागराज में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में इसे लेकर त्रिस्तरीय तैयारियां की गई हैं। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के आयोजन से इसे और गति दी जा रही है।
मौसम विभाग की तरफ से तेज गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान बढऩे के साथ तेज हवाओं से हर साल आग लगने की घटनाओं में आने वाली बढ़ोत्तरी को देखते हुए अग्नि शमन विभाग एक्शन मोड पर है। प्रयागराज के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से आग लगने की घटनाओं की फायर कॉल में तेजी आई है। औसतन प्रतिदिन 20 फायर कॉल आ रही हैं जिनके रेस्क्यू के लिए विभाग अलर्ट है। जिले में इस साल 1 जनवरी से अप्रैल तक आग लगने की घटनाएं सामने आया है जिसमें को राहत पहुंचाई गई है।
उत्तर प्रदेश में आग की घटनाओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आम तौर प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में इसमें बढ़ोत्तरी देखी जा रही है तो ग्रामीण इलाकों में उतार चढ़ाव है कमोवेश यही स्थिति प्रयागराज जिले की भी है। सीएफओ प्रयागराज चंद्र मोहन शर्मा बताते हैं कि
जिले में 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 1915 फायर कॉल आई और 389 रेस्क्यू कॉल आई। इस तरह जनपद में पिछले साल 2304 आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई है। इस अवधि में अग्नि शमन विभाग ने 162 व्यक्तियों और 317 पशुओं को आग से बचाया। इसी तरह इस साल 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आग लगने की 452 घटनाएं हो चुकी हैं। जिले में सामान्य ट्रेंड यही है कि शहरी क्षेत्र में बड़ी आग लगने की घटनाएं अधिक हैं लेकिन गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों में लगने वाले अग्निकांड इसमें अधिक हैं।
बाक्स
संसाधनों में बढ़ोत्तरी, ड्रिल और जागरूकता अभियान से लगा अंकुश
प्रयागराज। आग से होने वाली आर्थिक एवं जनहानि को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रि स्तरीय नीति बनाई है। सबसे पहले संसाधनों को बढ़ाया गया है , इसके बाद फायर कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है और आग से बचाव के जागरूकता अभियान और ड्रिल पर फोकस किया गया है। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा बताते है कि जिले में इस समय 12 फायर स्टेशन हैं जिसमें 213 फायरकर्मी तैनात हैं। जिले में 23 दमकल और 05 बाइक दमकल है इसके अलावा 22 हजार लीटर की क्षमता वाली बड़ी दमकल भी जल्द ही विभाग को मिल जाएगी। अग्नि कांड की घटनाओं को रोकने के लिए लोगो को जागरूक करना भी महत्वपूर्ण पहलू है जिसे लेकर लोगों को ड्रिल चलाकर जागरूक किया जा रहा है। पिछले वर्ष 755 जागरूकता के सत्र चलाए गए जिसमें 9550 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक इसी के संदर्भ में अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह चलाया गया है जिसकी शुरुआत मंगलवार को एक अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली के साथ की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

