बस्ती 14 अप्रैल (आरएनएस)। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती अवसर पर नेहरू युवा कल्याण समिति महरीपुर के अध्यक्ष जग प्रसाद के संयोजन में बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के बेलवाडाड ‘पिकौराÓ गांव में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही उनके योगदान पर चर्चा किया गया। इसके पूर्व पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में सुधीर कुमार, सुशील कुमार, जय प्रकाश, गुलशन कुमार, अमित कुमार ‘आंशूÓ अजय कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, सुगीव प्रसाद, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

