अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता डॉ भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को लगभग 2000 पंजीकृत खिलाडिय़ों में से करीब 300 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रारंभ में मशीन में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसके कारण कुछ समय के लिए खेल बाधित रहा। हालांकि, तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कर लिया गया, जिसके बाद प्रतियोगिता को पुन: सुचारु रूप से प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के महासचिव जी. एस. सिंह ने सभी खिलाडिय़ों से धैर्य बनाए रखने एवं अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया। वहीं कोच शनि कुमार वर्मा ने बताया कि मशीन अब पूरी तरह सुचारु रूप से कार्य कर रही है और सभी खिलाड़ी व्यवस्थित ढंग से प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

