गोसाईंगंज-अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ भीम राव आंबेडकर एक महान समाज सुधारक के साथ साथ अर्थ शास्त्री,राजनीतिक और भारतीय संविधान के जनक थे।वे दलितो और वंचितों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते थे। उन्होंने कोलंबिया विवि0 एवं लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की।बाबा साहब को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है,क्यों कि उन्होंने संविधान मसौदा समित के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उक्त बाते भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न समता,समानता के प्रतीक डॉ भीमराव आंबेडकर के 135 वे जयंती पर मेन रोड स्थित पूर्व सभासद शशिकुमार अंगियार के आवास के पास आयोजित एक कार्यक्रम मे मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद आरती जायसवाल ने कही।कार्यक्रम का शुभारम्भ गोसाईगंज के एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला एवं सभासद श्रीमती जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान आंबेडकर जयंती पर निकलने वाले शोभा यात्रा में शामिल सैंकड़ो लोगो को जलपान कराया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत सभासद कल्लू कुरैसी,प्रवीण कसौधन,पूर्व सभासद शशि कुमार अंगियार,रामजी फैंसी,रवि अंगियार, अशोक मोदनवाल,सुनीता गुप्ता, नीलमणि अंगियार,अजय भोजवाल, अनंतलाल सोनी,जगदीश कुमार जायसवाल,अक़बाल अहमद,सीजर जायसवाल,इश्तियाक अंसारी,अहमद कुरेशी, शिवशंकर वर्मा,पूर्व सभासद कुसुम कुमारी,राम सुरेश,देश राज चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

