अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशिष्ट व्याख्यान डॉ. अंबेडकर नीति आख्यान एवं 21 वीं सदी का भारत का आयोजन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व संकाय अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रो. मनमोहन कृष्ण रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समावेशी अर्थव्यवस्था के संदर्भ में डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक है। डॉ. अंबेडकर के आर्थिक चिंतन में राष्ट्र के संसाधनों पर सबका समान अधिकार था। उन्होंने जल प्रबंधन, श्रम सुधार और कृषि सुधारों के माध्यम से एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहाँ अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हो। कुलपति ने आगे बताया कि 21वीं सदी की चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, तकनीकी असमानता और सामाजिक ध्रुवीकरण के बीच Óबंधुत्वÓ ही वह सूत्र है जो भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरो सकता है। विश्वविद्यालयों की भूमिका पर चर्चा करते हुए बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो चरित्र का निर्माण करे। आज के परिप्रेक्ष्य में, भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान का समन्वय ही छात्रों को एक Óजिम्मेदार वैश्विक नागरिकÓ बना सकता है।
मुख्य अतिथि प्रो. मनमोहन कृष्ण ने कहा कि 21वीं सदी का भारत तभी सशक्त होगा जब वह डॉ. अंबेडकर के Óनीति आख्यानÓ को केवल पुस्तकों में नहीं, बल्कि अपने आचरण में उतारेगा। हमारा लक्ष्य एक ऐसा समाज का निर्माण होना चाहिए जहाँ न्याय केवल अदालत तक सीमित न हो, बल्कि हर व्यक्ति के अवसर और सम्मान में परिलक्षित हो। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। स्वागत उद्बोधन के साथ प्रो. आशुतोष सिन्हा ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मृदुला मिश्रा प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो फर्रुख जमाल, प्रो गंगाराम मिश्र, प्रो अनूप कुमार, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो प्रिया कुमारी, प्रो. ए के राय, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, डॉ दिनेश सिंह, ई परितोष त्रिपाठी, इ. विनीत सिंह, अनुराग सोनी, पल्लव पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

