० उधना (सूरत)- सांतरागाछी समर स्पेशल छत्तीसगढ़ के दुर्ग- रायपुर- बिलासपुर होकर गुजरेगी
रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। गाड़ी संख्या 09073 /09074 उधना (सूरत)- सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 03- 03 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 09073 दिनांक 17, 22 और 24 अप्रैल, 2026 को उधना (सूरत)- से 11.25 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.20 बजे नागपुर, 02.30 बजे गोंदिया, 05.03 बजे दुर्ग, 05:43 बजे रायपुर, 07:30 बजे बिलासपुर, 10.43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी- उधना (सूरत)- समर स्पेशल दिनांक 19, 24 एवं 26 अप्रैल, 2026 को सांतरागाछी से 00:05 बजे रवाना होकर खडग़़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 08.40 बजे झारसुगुड़ा, 12:00 बजे बिलासपुर, 13:45 बजे रायपुर, 14:45 बजे दुर्ग, 16:50 बजे गोंदिया, 19:10 बजे नागपुर एवं इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए उधना (सूरत)- 10:00 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 22 एलएचबी कोचेस के साथ 16 स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रीगण एन टी ई एस और 139 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

