जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस )। बक्सा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बीआरसी बक्सा पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा टीचर प्रीमियर लीग (टीपीएल) के आठवें संस्करण की जिला विजेता टीम ब्लॉक बक्सा के खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया, जिसमें कोच रामनयन यादव के साथ टीम के कप्तान रवितोष यादव व सभी खिलाड़ी सम्मिलित थे। सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव के साथ चयन समिति के सदस्य डॉ मनीष सिंह सोमवंशी, विजय श्रीवास्तव के साथ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राय साहब सिंह, सभापति यादव जिला संयुक्त मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ शैलेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष बक्शा सरोज कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ सुनील कुमार प्रजापति, ब्लॉक मंत्री जूनियर शिक्षक संघ बक्शा संजय कुमार ने टीम के कप्तान रवितोष यादव व मैन आफ द मैच विपिन यादव के साथ सभी खिलाडियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की बक्शा ब्लॉक के खिलाडिय़ों में खेल के प्रति बहुत ऊर्जा है, ये ट्राफी लगातार मेहनत का परिणाम है। ब्लॉक अध्यक्ष बक्सा सरोज कुमार सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि जीत का यह क्रम लगातार चलता रहना चाहिए, इसमें संगठन का जो भी सहयोग होगा उसके लिए हम लोग हमेशा तत्पर रहेंगे।सम्मान समारोह में डॉक्टर विजय प्रकाश यादव, ब्राह्मशील यादव, दीप नारायण उपाध्याय, वेद प्रकाश सिंह, बृजेश यादव, धीरेंद्र यादव, वीरसेन यादव, वीरेंद्र बहादुर यादव, प्रवीण सिंह, शशांक सिंह, व बीआरसी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

