जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस )। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम में 17 अप्रैल को 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता:- हाईस्कूल, इंटर, आई0 टी0आई0 एवं स्नातक उर्तीण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्तानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त किरें। उन्होंने रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

