रामकथा के चौथे दिन भगवान कि बाल लीलाओ का वर्णन
लम्भुआ/सुल्तानपुर 15 अप्रैल (आरएनएस ) स्थानीय क्षेत्र के चौकिया गाँव में नव दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा आचार्य पंडित राकेश जी महराज ने भगवान राम की बाल लीलाओ का मधुर वाचन किया। अयोध्या में उपजे उल्लास का बखान करते हुए महराज ने बताया की भगवान राम अपने तीनो भाइयो के साथ अब धीरे धीरे चलने लगे है उनके पैर में बंधे घुंघरु की छन छन की मधुर ध्वनि से राजा दशरथ का महल गुंजायमान हो रहा है। चारो माताए नन्हे बालको को देखकर मुदित हो रही है। अयोध्या की प्रजा महल पहुंचकर कर अपने बाल राजकुमारो का दर्शन कर बधाई दे रही है। पुरे अयोध्या में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
कथा आचार्य ने कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए शिव पार्वती के प्रथम मिलन, गिरिराज द्वारा विवाह प्रस्ताव और शिव पार्वती के विवाह का वर्णन किया। मुख्य यजमान राम जन पाण्डेय और विमला देवी द्वारा आरती की गई। राम कथा में मुख्य रूप से लम्भुआ विधानसभा के पीसीसी हरीश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र सभासद, डॉ अजय सिंह, पवन दुबे, संगम जायसवाल, बालमुकुंद विश्वकर्मा बृज मोहन सिंह कमलाकांत पाण्डेय, राम चंद्र सिंह, माता प्रसाद सिंह, राम कृष्ण पाण्डेय, प्रभव पाण्डेय, अनय पाण्डेय अवनीश सिंह समेत बड़ी सख्या में कथा प्रेमी मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

