अखंडनगर/सुलतानपुर 15 अप्रैल (आरएनएस ) ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सेल्हुपारा गांव के पशुपालक चन्द्रशेखर पाण्डेय की गाय पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी पशुपालक ने हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन कर सूचना दी । मौके पर पहुंचे एमवीयू के डॉक्टर रोहित कुमार धुरिया ने बीमार पशु का इलाज किया, साथ में एमटीएस देवेन्द्र पाण्डेय और पायलट राजेश कुमार उपस्थित रहे। इलाज के अगले दिन पशुपालक के द्वारा बताया गया कि अब पशु स्वस्थ है तथा पशुपालक ने एम वी यू टीम का आभार व्यक्त किया।
1962 सेवा बनी भरोसे का केंद्र
1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट सेवा अब पशुपालकों के बीच भरोसे का केंद्र बनती जा रही है। एक फोन कॉल पर पशु चिकित्सा टीम का गांव तक पहुंचना इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है। इससे पशुओं के इलाज में देरी नहीं होती और समय पर उपचार मिलने से पशुओं की जान बचाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार की 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना पशुपालन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है। यह न केवल पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बना रही है, बल्कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। यदि इसी तरह जागरूकता और सेवाओं का विस्तार होता रहा, तो आने वाले समय में यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

