सुलतानपुर 15 अप्रैल (आरएनएस )। जनपद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग एवं परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर 01 से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत उ.प्र. मोटरयान नियमावली-1998 के अध्याय-9क का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
इस क्रम में विभाग द्वारा विकसित ऐप के माध्यम से स्कूल वाहनों की निगरानी की जा रही है। 15 अप्रैल 2026 तक जनपद के 3639 विद्यालयों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर लिया गया है। वहीं, संचालित 1423 स्कूली वाहनों में से 901 वाहनों को ऑनबोर्ड किया गया और 807 वाहनों का निरीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अलका शुक्ला ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन विद्यालयों के वाहन अभी तक ऑनबोर्ड नहीं हुए हैं, वे 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को अपने वाहनों एवं संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कराएं। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता निलंबित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

