प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति ने वाल्मीकि कल्याण मंडप, फूल वाली पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, महिलाओं तथा समाजसेवियों के लिए सम्मान समारोह, मैराथन दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और अंबेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद राजन, पूर्व पार्षद सगीर खान, अंबेडकर महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रचना चंद्रा व महेश चंदेवा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने बाबा साहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा डॉ. अंबेडकर जयंती को भीम जयंती या समानता दिवस के रूप में भी मनाते हैं। यह भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और समाज सुधारक की जयंती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

