महिला शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हुआ आयोजन
प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। कुलभाष्कर आश्रम पी जी कॉलेज प्रयागराज में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में मिशन-शक्ति, रोवर रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महिला शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता व प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा पदयात्रा की गई तथा व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो गीतांजलि मौर्य ने अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर कर इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों ने अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया ।
पदयात्रा द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संदर्भ में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ ये कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व को भी बताते हैं। महाविद्यालय के प्रो सी एस चौबे ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे महिलाएं अपने अधिकारों को समझ समाज में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो एस पी विश्वकर्मा, प्रो पी के पचौरी, डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ अनुराग त्रिपाठी, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ मनीष कुमार, डॉ अनिल कुमार, परम प्रकाश सिंह, डॉ एस पी यादव, डॉ प्रिया श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

