प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर मध्य रेलवे में हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत श्री अकान्?शु गोविल ने उप मुख्?य यातायात प्रबंधक एवं स्?टेशन डायरेक्?टर, कानपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया है।
अकान्?शु गोविल भारतीय रेलवे यातायात सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी हैं तथा उन्होंने भारतीय प्रोद्योगिकी संस्?थान, कानपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे उत्तर मध्य रेलवे के ऊर्जावान अधिकारियों में गिने जाते हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने वरिष्?ठ मण्?डल परिचालन प्रबंधक, आगरा एवं वरिष्?ठ मण्?डल परिचालन प्रबंधक, प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पदों जो रेल परिचालन से जुड़े हैं, पर कार्य किया है तथा व्यापक प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया है।
उल्लेखनीय है कि श्री गोविल ने प्रयागराज में 2019 के कुम्?भ एवं 2025 के महाकुम्?भ के दौरान रेल परिचालन में महत्?वपर्ण भूमिकाएं निभाई है, जिसके लिए रेलमंत्री एवार्ड से सम्?मानित भी किया गया है।
इन्?होंने रेलवे के साथ-साथ उत्?तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन, कानपुर में तीन वर्ष तक प्रतिनियिुक्ति पर कार्य किया है और वर्ष 2021 में कानपुर मेट्रो चालू कराने में महत्?वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

