जलपाईगुड़ी/कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता से लूटा गया हर पैसा ब्याज समेत वापस दिलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पर 24 साल के लंबे शासनकाल के बावजूद भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई तय है और इसकी शुरुआत उत्तर बंगाल से होगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने 12 साल गुजरात में और 12 साल केंद्र में शासन किया, लेकिन उन पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शिक्षक भर्ती घोटाले में लगभग 300 करोड़ और उत्तर बंगाल के लिए केंद्र द्वारा जारी बाढ़ राहत फंड से करीब 100 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर बंगाल ‘तीन टीÓ—चाय, लकड़ी और पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता बनर्जी ने इसमें चौथा टी आंसू जोड़ दिया है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित अत्याचार का प्रतीक है। अमित शाह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कमल के निशान के सामने बटन दबाएं ताकि भाजपा ंटीएमसी के गुंडों को ढूंढकर उन्हें न्याय के कटघरे में ला सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा सरकार बनने पर चाय बागान के श्रमिकों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे, जिससे वे भूमि के मालिक बन सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

