रायपुर, 16 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में साय ने चौधरी के नेतृत्व को लेकर विश्वास व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से राज्य में तेजी से प्रगति होगी।
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने आज ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

