नईदिल्ली,16 अपै्रल (आरएनएस)। संसद के विशेष सत्र के दौरान आज परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पेश किया गया है। इन पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि विधेयकों के लागू हो जाने के बाद देश में लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 815 हो जाएंगी। अभी ये 543 हैं। कानून मंत्री के मुताबिक, हर राज्य की कुल सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित किया गया था, जिसमें 2026 के बाद जनगणना और परिसीमन के आधार पर इसके प्रावधानों को लागू करने का प्रावधान किया गया था। लोकसभा सदस्यों की ताकत में समान 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी और यह 815 सीटों में तब्दील हो जाएगी, जिनमें से 272 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जो सदन की ताकत का एक तिहाई है। इससे किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

