रांची,16 अपै्रल (आरएनएस)। सारंडा में बुधवार से जारी सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार को भी जारी है. गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट किया है. इस विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.
सारंडा में नक्सलियों ने गुरुवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान अभिनव कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. चाईबासा एसपी अमित रेनू ने बताया कि अभियान के दौरान ही जंगल में एक ब्लास्ट हुआ है. जिसमें कोबरा के जवान घायल हुए हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है.
बता दें कि बुधवार की सुबह 10 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक 5 जवान घायल हो चुके हैं. बुधवार की शाम पहली बार चार घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. वहीं, फिर दूसरी बार में 5 जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

