रायपुर 16 अप्रैल (आरएनएस) गुढ़ियारी इलाके में पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को दबोच लिया, और इस बार पकड़ा गया आरोपी वही निकला जो पहले भी कट्टे के साथ गिरफ्तार हो चुका था, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को नार्थ जोन पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे एक युवक अवैध देशी कट्टा लेकर खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है, सूचना मिलते ही थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम एक्टिव मोड में आई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी गई, पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित ऊईके उर्फ छोटा भाऊ, निवासी प्रेम नगर गुढ़ियारी बताया, तलाशी लेते ही पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए, जब उससे हथियार रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई जवाब नहीं दे सका, मौके पर ही पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, थाना गुढ़ियारी में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई, खास बात यह है कि आरोपी रोहित ऊईके पहले भी वर्ष 2022 में देशी कट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, यानी यह गिरफ्तारी सिर्फ एक आरोपी की नहीं बल्कि एक आदतन अपराधी पर पुलिस की सख्त पकड़ का संकेत है, पुलिस उपायुक्त नार्थ जोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देश पर अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त पर लगातार कार्रवाई जारी है, और इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रायपुर में हथियार लेकर घूमना अब आसान नहीं, क्योंकि पुलिस की नजर हर संदिग्ध हरकत पर है और अगला नंबर किसका होगा ये कोई नहीं जानता।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

