०स्त्रस्नढ्ढ राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
बीजापुर,16 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (स्त्रस्नढ्ढ) राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-14 बालक एवं बालिका टीम रवाना हो चुकी है। यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।इस बार भी छत्तीसगढ़ की टीम में बीजापुर जिले के खिलाडिय़ों का दबदबा देखने को मिला है। बालक वर्ग में साहिल निषाद, अभील मिच्चा, दिव्यांशु पोयम, अनिकेत तेलम और बचालु कवासी का चयन हुआ है, वहीं बालिका वर्ग में अनुराधा कोवासी और अनुसूर्या यालम टीम का हिस्सा हैं।खिलाडिय़ों के चयन पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा और खेल प्रभारी उत्तम पंचारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल कोच एवं जिले के श्रम निरीक्षक सोपान करणेवार ने बताया कि इस वर्ष अंडर-14 वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम काफी मजबूत है और पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।जिले के इन होनहार खिलाडिय़ों से न केवल बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है, बल्कि वे राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

