जशपुरनगर, 02 जुलाई (आरएनएस)। जशपुर जिले में मानसून की रफ्तार लगातार बनी हुई है। जिले में 2 जुलाई को औसतन 123.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 2 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 1042.3 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य वर्षा का 52.6 प्रतिशत है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 10 वर्षों के आधार पर 2 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 1980.1 मिमी मानी जाती है। इस तुलना में इस वर्ष अब तक जिले में सामान्य से आधी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार सन्ना तहसील में सबसे अधिक 203.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा मनोरा में 196.1 मिमी, कुनकुरी में 119.5 मिमी, जशपुर में 107.7 मिमी, पत्थलगांव में 88.9 मिमी, कांसाबेल में 87.1 मिमी, बगीचा में 74.1 मिमी, दुलदुला में 62.4 मिमी, फरसाबहार में 55.0 मिमी तथा बागबहार में 48.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, 2 जुलाई को हुई वर्षा में मनोरा तहसील सबसे आगे रही, जहां 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जिले के नदी-नाले और जलाशयों में जलस्तर बढऩे लगा है, जिससे किसानों में खरीफ फसलों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
