रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, गाली-गलौज, अवैध शराब बिक्री और अवैध हथियार रखने के मामलों में पुलिस ने कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, मोवा, सरस्वती नगर, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद, जमीन बंटवारे, लेन-देन और घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। आरोपियों ने पीडि़तों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है।
वहीं गुढिय़ारी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के कब्जे से 17 पाव देशी शराब और 400 रुपये, जबकि दूसरे के पास से 16 पाव देशी शराब और 300 रुपये जब्त किए गए। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बांधवापारा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी मामलों की विवेचना जारी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

