जांजगीर-चांपा, 16 अप्रैल (आरएनएस) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर (33 वर्ष) निवासी भैसो, थाना पामगढ़ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 4,800 रुपये कीमत की 24 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

