कोण्डागांव,16 अप्रैल (आरएनएस) । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला कोषालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों व पंजियों और उनके संधारण का भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे सभी स्टाम्प एवं दस्तावेजों का पंजी में दर्ज जानकारी का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी दस्तावेजों पंजीयों का सुव्यवस्थित रखरखाव के साथ नियमित अद्यतन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर वहीदुरहमान जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल और कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

