दुर्ग,16 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए साजा विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 8.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में मंदिर परिसर विकास और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत टेकपारा में शीतला मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 3.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत राजपुर में नागा बाबा मंदिर के पास उद्यान सौंदर्यीकरण एवं पचरी निर्माण (नहर) कार्य के लिए 5.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

